सोनबरसा: आंधी बनी काल, बसहिया के प्रवासी मजदूर पंकज महतो की छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में मौत
छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई सड़क दुर्घटना में दोस्तिया पंचायत के बसहिया वार्ड तीन निवासी 32 वर्षीय प्रवासी मजदूर पंकज कुमार महतो की मौत हो गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी उनके एक साथी की भी मौत हो गई है बताया जा रहा है कि तेज आंधी में बाइक अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर से जाकर टकरा गया जिसमें उनकी मौत हो गई है।