देवाल: देवाल विकासखंड के ल्वाणी गांव में नवविवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया उपजिला चिकित्सालय
Dewal, Chamoli | Sep 20, 2025 शनिवार दो बजे मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड देवाल के ल्वाणी गांव निवासी उर्मिला बिष्ट पत्नी प्रेम सिंह उम्र 23 वर्ष की गांव से कुछ दूरी पर गुरीधार में एक पेड पर शव लटका मिला। बताया गया कि मृतका सुबह घर से जंगल की ओर गई थी। मृतका की शादी एक वर्ष पूर्व हुई है। मृतका का मायका नंदानगर के कनोल गांव में है। मृतका का पति दिल्ली में नौकरी करता है।