हाथरस: 10 घंटे से लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत, शहर के कई इलाकों में भरा पानी
जनपद हाथरस शहर में पिछले 10 घंटे से लगातार हो रही रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर कई इलाकों एवं मुख्य बाजारों में भरे पानी ने हाथरस नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। हाथरस शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर जाने से स्थानीय लोगों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।