थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की कक्षा 12 की छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी कि पिछले एक महीने से एक अज्ञात व्यक्ति उसका पीछा कर रहा है और उससे बात करने का प्रयास करता है। छात्रा ने बताया कि वह शाम को कोचिंग से लौटती है और अकेली रहने पर आरोपी ने हाल ही में छात्रा के दोस्तों के साथ हाथपाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है।