कर्वी: चित्रकूट में फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर 35 हजार से अधिक किसान योजनाओं से हो सकते हैं वंचित
चित्रकूट में 35 हजार से अधिक किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। जिला कृषि अधिकारी रामकिशोर वर्मा ने मंगलवार सुबह 11 बजे को बताया कि रजिस्ट्री के अभाव में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि अनुदान और बीज वितरण जैसी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।