फिरोजाबाद के नगला खंगर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। यह आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में मिष्ठान वितरण के साथ शुरू हुआ। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का फूल मालाओं जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया।