टिब्बी: सिलवाला खुर्द में अस्मिता खेलो इंडिया महिला वॉलीबॉल जिला लीग का हुआ शुभारंभ
खेल मंत्रालय भारत सरकार और भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के दिशा-निर्देशानुसार राजस्थान वॉलीबॉल संघ एवं जिला वॉलीबॉल संघ हनुमानगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को आयोजित दो दिवसीय 'अस्मिता खेलो इंडिया' महिला वॉलीबॉल जिला लीग का आज खेलगढ़ गाँव सिलवाला खुर्द के खेल मैदान पर शानदार आगाज हुआ।