बुधवार को फीलगुड चौराहे पर स्थित नवीन बस स्टैंड क्षेत्र का आर आई एवं पटवारी द्वारा सीमांकन किया गया। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे के लगभग पुराने हरसूद रोड पर स्थित हवेली ढाबे के पास वाले नाले की पुलिया से नपती कार्य प्रारंभ किया गया था। उक्त पुलिया से लेकर नवीन बस स्टैंड तक आर आई अंकित खंडेलवाल एवं पटवारी नीरज सकरगाये द्वारा नपती कार्य किया गया।