रायगढ़: पचधारी डेम में मौत के बावजूद दूसरे दिन भीड़ प्रतिबंध के बाद भी लोग नहाने पहुंच रहे, हर साल हो रही हैं मौतें
रायगढ़ में पचधारी डेम में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं।हर साल यहां हादसे होते हैं,लेकिन इसके बाद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। रविवार को पचधारी डेम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इसके बावजूद अगले ही दिन सुबह से बड़ी संख्या में लोग वहां नहाने पहुंचे।