डुमरी: कोरियाडीह में जला ट्रांसफार्मर बदला गया, यूनियन अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
Dumri, Giridih | Apr 6, 2026 कोरियाडीह में सोमवार को 100 केबीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने नारियल फोड़कर किया। अपराह्न करीब 2.30 बजे जानकारी दी। 5 दिन पहले गांव का पुराना ट्रांसफार्मर जल गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर यूनियन के प्रयास से बिजली विभाग ने मात्र 5 दिनों में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।