शीतला धाम घाट गंगा में मछुआरों ने किया महिला का शव बरामद। घटना कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा स्थित शीतला धाम घाट पर शनिवार सुबह की है। पुलिस ने महिला कि पहचान वाराणसी के डाफी स्थित वृंदावन रेजिडेंसी निवासिनी 45 वर्षीय मधु देवी पत्नी संजय कुमार जायसवाल के रूप में किया है।