70 साल के बुजुर्ग लाइन में: लखनऊ में गैस एजेंसी की व्यवस्था पर उठे सवाल
Sadar, Lucknow | Mar 13, 2026 मेरी उम्र 70 साल से ज्यादा है और मैं सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़ा हूं… यह दर्द भरी आवाज़ राजधानी लखनऊ की एक गैस एजेंसी के बाहर से सामने आई है। भीषण गर्मी में बुजुर्गों और महिलाओं को घंटों लाइन में लगकर गैस सिलेंडर लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। व्यवस्था इतनी लचर है कि लोगों को कोई अलग सुविधा या प्राथमिकता नहीं मिल रही।