भदोही: भदोही के रजपुरा कालोनी में पशु चिकित्सक के घर का ताला तोड़कर कैश और आभूषण की चोरी
भदोही कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा कालोनी फेज थ्री में पशु चिकित्सक प्रहलाद गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों द्वारा पचास हजार नकद और ढाई लाख के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि पशु चिकित्सक परिवार सहित किसी शादी में गए हुए थे। चोरों ने घर में बंद तीन तालों को तोड़कर घर में रखा कैश और आभूषण चोरी कर लिया।