तिर्वा: मड़ई पूर्वा गांव में पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने निर्माणाधीन पानी टंकी पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Tirwa, Kannauj | Jun 22, 2026 कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मडई पूर्वा गांव में घरेलू विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से नाराज पति निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया। काफी देर तक हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।