बीसलपुर: गोवल पतिपुरा में जमीनी विवाद के चलते हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
पांच दिन पूर्व ग्राम गोवल पती पुरा में जमीनी विवाद को लेकर हुए दो पक्षों में खूनी संघर्ष के बाद एक पक्ष के घायल हुए युवक की इलाज के दौरान बरेली के एक निजी चिकित्सालय में मृत्यु हो गई ।घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बरेली पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया।