हुसैनाबाद: हल्की बारिश में हुसैनाबाद की सफाई व्यवस्था डूबी, सड़कों पर नालियों का पानी भरने से लोग बेहाल
हल्की बारिश ने ही हुसैनाबाद नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। बीती रात हुई मामूली बारिश के बाद नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे मंगलवार सुबह पूरा बाजार क्षेत्र कीचड़ और बदबू से भर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह 10 बजे तक हालात ऐसे रहे कि राहगीरों, खासकर महिलाओं और बच्चों को कीचड़ भरी सड़कों से गुजरना पड़ा। बाजार आने-जाने वाले लोग..