लखनादौन: धूमा-गोटेगांव मार्ग पर सड़क के बीच खराब हुआ बिना नंबर का ओवरलोड डंपर
लखनादौन विकासखंड के धूमा थाना अंतर्गत धूमा गोटेगांव मार्ग में एक डंपर जो कि ओवरलोड होने के साथ-साथ बिना नंबर का था चलते-चलते अचानक बीच सड़क में खराब हो गया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह डंपर पूरी तरह से नियम वृद्धि तरीके से सड़क में चल रहा है जिसकी खबर कानो कान किसी को नहीं है।