डोमचांच: डोमचांच में जलापूर्ति योजनाओं पर उठे सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी पानी का इंतजार
सरकार की हर घर नल-जल योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद डोमचांच के कई इलाकों में लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को 12 बजे बताया कि पहले ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत घरों में कनेक्शन दिए गए थे, लेकिन योजना प्रभावी ढंग से संचालित नहीं हो सकी और अधिकांश उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल पाया।