सागर नगर: बजट पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा- यह बजट देश को नई दिशा देने वाला है
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण रविवार सुबह 11 बजे सागर के तीनबत्ती क्षेत्र स्थित म्युनिसिपल स्कूल परिसर में बड़ी स्क्रीन पर देखा गया। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि यह बजट देश को नई दिशा और गति देने वाला है। उन्होंने कहा कि यह कोई चुनावी घोषणाओं वाला बजट नहीं है।