औरैया: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे एंट्री प्वाइंट पर बाइक फिसलने से चालक की मौत, साथी गंभीर घायल, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पन्नहर निवासी 35 वर्षीय अमित राजपूत, पुत्र जसवंत सिं