रामसिंहपुर के बाजार में बीती रात अज्ञात चोर के द्वारा एक ही रात में 2 मोबाइलों और एक ईमित्रा की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। रामसिंहपुर थाना अधिकारी अजय कुमार ने आज बुधवार शाम 6 बजे बताया कि पीड़ित दुकानदारों की ओर से अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।