गोंडा: सीएम योगी आदित्यनाथ 50 मिनट की देरी से पहुंचे सर्किट हाउस, देवीपाटन मंडल के जनप्रतिनिधियों से कर रहे हैं चर्चा
Gonda, Gonda | Aug 5, 2024 सीएम योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे हैं। जहां 50 मिनट की देरी से योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर गोंडा के पुलिस लाइन में लैंड किया है। जहां से वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोंडा के सर्किट हाउस पहुंचे हैं। सर्किट हाउस में गोंडा देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर बीते लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।