कोल: लोहगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 24, 2024 अतरौली इलाके के गांव लोहगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। मृतिका लंबे समय से बीमार चल रही थी और कुछ समय से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। मंगलवार शाम मृतिका सविता अपने कमरे में मूर्छित अवस्था में कमरे में पड़ी हुई थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।