पीथमपुर: पीथमपुर ऑयल कंपनी हादसा: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, तीन मजदूरों की मौत, एक इंदौर में भर्ती
पीथमपुर ऑयल कंपनी हादसा: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, तीन मजदूरों की मौत,एक इंदौर में भर्ती। पीथमपुर थाना बगदून में ऑइल कंपनी श्री सागर में तीन मजदूरों की मौत के मामले में प्रशासन ने मजिस्ट्रयल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवार को सहायता देने की बात कही है। इधर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।