इटावा: सैफई पीजीआई में भर्ती 52 वर्षीय शख्स की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने मुख्यालय पर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा शव
Etawah, Etawah | Mar 28, 2024 सैफई पीजीआई में भर्ती मोहद्दीनपुर निवासी 52 वर्षीय शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 52 वर्षीय मुखराम ईंटो का ढेर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया।