महसी: रामपुर धोबियाहार में खेत में रखी 5 बीघा गेहूं की फसल जल गई, किसान को हुआ भारी नुकसान
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव में किसान सुरेंद्र शर्मा की करीब 5 बीघा गेहूं की फसल आग लगने से जलकर राख हो गई। फसल मड़ाई के लिए खेत में काटकर एकत्रित की गई थी, तभी अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।