बिलग्राम: केवटी ख़्वाजगीपुर में अज्ञात कारणों से किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bilgram, Hardoi | Jan 24, 2026 माधौगंज थाना क्षेत्र के केवटी ख़्वाजगीपुर में शुक्रवार शाम एक 16 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतका की पहचान अकील की पुत्री उमरा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, उमरा ने अपने घर के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर यह कदम उठाया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त थे।