बख्तियारपुर: धोबा पुल के पास फोरलेन पर बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, 3 लोग जख्मी
बख्तियारपुर बिहार शरीफ फोरलेन सड़क पर धोबा नदी के समीप शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे ई रिक्शा और बाईक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की इस टक्कर में ई रिक्शा सवार एक महिला और एक युवती जख्मी हो गई। जिसके बाद जख्मी युवती नया टोला माधोपुर निवासी संगीता कुमारी को इलाज हेतु बख्तियारपुर CHC पहुंचाया गया,जबकि महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।