धामपुर: नहटौर ब्लॉक के अलीपुर दामोदर गांव में कब्रिस्तान की दीवार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का वीडियो हुआ वायरल
Dhampur, Bijnor | Apr 29, 2026 नहटौर ब्लॉक के अलीपुर दामोदर गांव में कब्रिस्तान की दीवार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की।हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।