सुसनेर: डग रोड: सांदीपनि CM राइज स्कूल का भव्य लोकार्पण: बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, रंगारंग कार्यक्रमों से सजा मंच
डग रोड पर उप जेल के पीछे 31 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से बने नए और हाईटेक 'सांदीपनि सीएम राइज स्कूल' का शनिवार दोपहर 3 बजे भव्य लोकार्पण हुआ। जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने वर्चुअली इस अत्याधुनिक भवन की सौगात दी। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। रंग-बिरंगी सजावट के बीच बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश की।