सांगानेर: जयपुर में करतारपुरा नाले के पास बीती रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दोनों युवक गंभीर घायल
जयपुर में करतारपुरा नाले के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उनका उपचार जारी है। वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया