मांझी: दुर्गापुर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल
Manjhi, Saran | Oct 13, 2025 मांझी नगर पंचायत के दुर्गापुर से सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। दोपहर करीब 12:00 बजे निकली कलश यात्रा में सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए सरयू नदी तट स्थित रामघाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल की ओर लौट कर कलशों की स्थापना की।