बालाघाट: रजेगांव में 50 फीट गहरे गैसयुक्त कुएं से महिला का शव निकाला, SDERF-QRT टीम ने किया साहसिक रेस्क्यू
रजेगांव में एक महिला की 50 फीट गहरे गैसयुक्त कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही जिला होमगार्ड कार्यालय से SDERF एवं QRT टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और विषम परिस्थितियों में अभियान चलाकर महिला का शव सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई की शाम करीब 5 बजे जिला कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया