ग्वालियर गिर्द: अब बिना टिकट यात्रा करने पर ₹500 तक का जुर्माना,महिला कोच में घुसने पर लगेगा ₹2500 तक का दंड, रेलवे ने लागू किए नए नियम
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और अनुशासन को मजबूत करने के लिए नियमों में संशोधन किए हैं। अब बिना टिकट या गलत टिकट पर यात्रा करने पर न्यूनतम 500 रुपये जुर्माना देना होगा, जबकि पहले यह 250 रुपये था। दूसरे के नाम के टिकट पर सफर करने वालों का टिकट रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। महिला कोच में प्रवेश करने पर 2500 रुपये तक का जुर्माना लगेगा।