हसनपुर: नगर के श्री झारखंड महादेव शिव मंदिर में महा आरती का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया गया
हसनपुर के प्राचीन श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर में सोमवार की संध्या को भव्य महा आरती का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर शिवभक्तों की अपार आस्था और श्रद्धा से गूंज उठा। घंटियों की झंकार, शंखनाद और तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण शिवमय हो उठा। पंडित सतवीर गिरी जी ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ की महा आरती उतारी।