बेंगाबाद: मोहर्रम की तैयारियों का महापौर-उपमहापौर ने लिया जायजा, साफ-सफाई व रोशनी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश।
आगामी मोहर्रम पर्व पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और जुलूस मार्गों को व्यवस्थित रखने के लिए मंगलवार को 10 बजे महापौर प्रमिला मेहरा और उप महापौर सुमित कुमार ने भण्डारीडीह समेत शहर के कई प्रमुख इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई से लेकर प्रकाश व्यवस्था और पेयजल सुविधाओं तक का जायजा लिया गया।