राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट नया बस्ती गांव में शुक्रवार को सांप के काटने से एक 16 वर्षीय किशोर मूर्छित हो गया। शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े 4 बजे जानकारी मिली कि दिपक यादव के पुत्र सत्यम कुमार यादव अपने घर के बगल में खेल रहा था। खेल के दौरान अचानक उसका पैर सांप के ऊपर पड़ गया। सांप ने उसके पैर में डंस मार दिया। जिससे वह मूर्छित हो गया।