मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात के गुरसंडी में हुई हत्या की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने गुरसंडी चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया
आज मंगलवार को सुबह कोतवाली देहात के गुरसंडी चौकी के पचेर गांव में मंदिर के दान पेटी के विवाद में एक युवक की हत्या हो गई थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरसंडी चौकी के चौकी इंचार्ज सहित कल 9 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर जांच के दिए आदेश। गुरसंडी पुलिस चौकी द्वारा कार्रवाई न करने पर पुलिस अधीक्षक ने यह बड़ा कदम उठाया है।