मिर्ज़ापुर: जिगना प्रभारी निरीक्षक समेत 6 पुलिसकर्मियों पर न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया मुकदमा
जिगना प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय समेत 6 पुलिसकर्मियों पर न्यायालय के आदेश पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। क्षेत्र के भौरूपुर साटनपट्टी गांव निवासी सभाशंकर की शिकायत पर न्यायालय की ओर से आदेश दिया गया है। जिगना प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों पर जबरन जमीन कब्जा कराने, घर में तोड़फोड़ व गाली-गलौज करने का आरोप है।