आजमगढ़ जनपद के महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ । महराजगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारसनाथ यादव ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया । अपने संबोधन में पारसनाथ यादव ने मानसिक रोगों के लक्षणों, उपचार एवं कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।