प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बघुवाकोल आज 15 साल से एक सामुदायिक भवन में संचालित हो रहा है, जिससे बच्चों को पठन-पाठन में काफी परेशानी हो रही है। मौके पर ग्रामीणों ने मंगलवार के दोपहर लगभग 01 बजे बताया कि एक ही कमरे में कक्षा एक से लेकर 5 तक के बच्चों को पढ़ाई करनी पड़ रही है।