मध्यप्रदेश के बड़वाह इन्दौर इच्छापुर हाईवे पर स्थित ग्राम पडाली के समीप गुरुवार को सुबह करीब ग्यारह बजे एक इको कार चालक ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश की।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना समीप लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।घायल युवक को बलवाड़ा हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।