बालोद: पटपर झांकी बनी आकर्षण या हादसे का इंतज़ार? कालिका मैया की एंट्री से बेकाबू हुई भीड़, ओरमा में भगदड़ जैसे हुए हालात
Balod, Balod | Apr 11, 2026 बालोद जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव) की प्रसिद्ध “दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी पार्टी, पटपर” की प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, लेकिन यह आयोजन अब अव्यवस्था और संभावित हादसे का कारण बनता नजर आ रहा है। झांकी का मुख्य आकर्षण ‘कालिका मैया’ की प्रस्तुति है, जिसमें एक युवक मां काली के वेश में मंच पर प्रवेश करता है।