पिछोर: ग्राम कछौआ में विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने किया 'प्रीतम प्याऊ' का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी गर्मी में राहत
भीषण गर्मी को देखते हुए पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने विधानसभा क्षेत्र में 'प्रीतम प्याऊ' योजना की शुरुआत की है।इसी क्रम में बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे ग्राम कछौआ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने फीता काटकर 'प्रीतम प्याऊ' का शुभारंभ किया।गर्मी के मौसम में राहगीरों और आमजन को प्यास से राहत दिलाने के लिए जगह-जगह 'प्रीतम प्याऊ' स्थापित किए जा रहे हैं।