तारानगर: हमीरवास थाने के कांस्टेबल सिकन्दर लुगरिया की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, राजस्थान पुलिस महकमें में छाई शोक की लहर
चूरू जिले के हमीरवास थाने में पदस्थापित राजस्थान पुलिस में कास्टेबल सिकन्दर लुगरिया ड्यूटी कार्य के दौरान जाते समय झुन्झुनूं में एक सड़क हादसे में मौत के शिकार होने पर चूरू जिले के पुलिस महकमें में रविवार को शोक की लहर रही। मिलनसार स्वभाव एवं कृत्वनिष्ठ कास्टेबल सिकन्दर लुगरिया मूल रूप में झुन्झुनूं जिले के बजावा तहसील उदयपुरवाटी के निवासी थे।