गाण्डेय: गांडेय प्रखंड में 'दस्तकार' जूट हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ
Gandey, Giridih | Jul 1, 2026
गांडेय प्रखंड में 'दस्तकार' जूट हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को 10 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। कोलकाता से आए प्रशिक्षक सुकांत साहा के मार्गदर्शन में महिलाओं को जूट से आकर्षक और उपयोगी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।