बौंसी: सड़क हादसे में मृतक का शव पहुंचा घर, पीड़ित परिवार ने थाने में की शिकायत, बाइक की टक्कर से हुई थी मौत
Bausi, Banka | Apr 12, 2026 बौंसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित सांझोतरी काली मंदिर के समीप हुए सड़क हादसे में 52 वर्षीय गुरदयाल सिंह की मौत के बाद रविवार को गांव में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी कमली देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।रविवार को मृतक की पत्नी ने बाइक चालक के खिलाफ थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।