फर्रुखाबाद: पांचालघाट गंगा तट पर उमड़ा आस्था का जनशैलाब, दशहरे पर गंगा स्नान का है विशेष महत्व, सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर
कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट पर सुबह से लेकर खबर लिखे जाने तक गंगा में लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। हर हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालु गंगा स्नान कर दान कर कमा रहे पुण्य। फर्रुखाबाद जनपद समेत एटा, इटावा, मैनपुरी, हरदोई, शाहजहांपुर और मध्य प्रदेश के भिंड ग्वालियर से गंगा स्नान करने श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।