जानसठ: जानसठ क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर खड़े ट्रक में डीसीएम की टक्कर से हुआ सड़क हादसा, डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल
जानसठ क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर रविवार शाम 6:00 बजे के आसपास कुछ समय सड़क हादसा देखने को मिला जब तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर खड़े हुए ट्रक में लग गई जिसमें देखते-देखते पूरी तरह डीसीएम क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आनन फानन में चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया