हरिहरगंज महाराजगंज स्थित मानिक राज मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षिका मालती कुमारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ +2 उच्च विद्यालय (गढ़पर)के प्राचार्य अभय राय एवं मानिक राज मध्य विद्यालय महाराजगंज के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण रजक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।